''ससुराल गेंदा फूल'' गाने को खूब एंजाॅय कर रही हैं ''देसी गर्ल'' की विदेशी बेटी, चर्चा में है मां संग मालती मैरी का ये क्यूट वीडियो
8/28/2022 11:12:31 AM

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। इतना ही नहीं प्रियंका बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ बिताए लम्हों की झलक भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने मालती मैरी का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया जिसमें वह बेटी के साथ बॉलीवुड सॉन्ग 'ससुराल गेंदा फूल' एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
लुक की बात करें तो मालती मैरी पिंक कलर की आउटफिट में बेहद क्यूट लग रही हैं। उन्होंने सिर पर ड्रेस से मैचिंग करता हुआ हेयरबैंड लगाया है। वहीं प्रियंका ब्लू आउटफिट में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मालती मैरी मां प्रियंका की गोद में बैठी हैं।
इसमें मालती का चेहरा नहीं दिख रहा। बैकग्राउंड में 'ससुराल गेंदा फूल' गाना प्ले हो रहा है।वीडियो देख ऐसा लग रहा कि मालती और एक्ट्रेस इस गाने को काफी एंजॉय कर रही है।इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'ऐसी होती हैं शनिवार की सुबहें...'।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोरोगेसी के जरिए 15 जनवरी 2022 को अपने पहले बच्चे यानी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पैरंट्स बने थे। मालती मैरी प्री मैच्योर बेबी थी जिस वजह से वह कई महीने हॉस्पिटल में रही थी इसके बाद प्रियंका ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर 14 मई को मदर्स डे के मौके पर शेयर की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पीसी जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रूसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' में भी नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में काम करेंगी जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पटना विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक ‘व्हीलर सीनेट हाउस' का नाम बदला, अब ये होगा नया नाम

Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

देवरिया में 6 लोगों की हत्या पर सपा ने उठाए सवाल, कहा- सरकार की विफलता से हुई हत्या

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल