बारिश में बालकनी में खड़ी होकर खूब बबल उड़ाती दिखीं प्रियंका की लाडली, आपका दिल चुरा लेगी शरारती मालती मैरी

4/10/2024 4:02:51 PM

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस इंडस्ट्री की सबसे छोटी चर्चित स्टार किड है। मां की तरह ही मालती मैरी भी आए दिन चर्चा में आ जाती हैं। फैंस मां-बेटी के इस प्यार भरे रिश्ते पर उनके प्रशंसक भी जान छिड़कते हैं। वे मालती मैरी की नई तस्वीर देखने के लिए बेताब रहते हैं।

उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती है। हों भी क्यों ना आखिर मालती मैरी हैं ही इतनी क्यूट। हाल ही में पीसी ने बेटी मालती मैरी की प्यारी सी तस्वीर शेयर की जिसमें वह बारिश का मजा लेती दिख रही हैं। सामने आई तस्वीर में मालती का शरारती अंदाज देखने को मिल रहा है।

 

इस तस्वीर में मालती पिंक ड्रेस में क्यूट लग रही हैं। बारिश से बचने के लिए नन्हीं मालती मैरी ने व्हाइट रेन कोट पहन रखा है। इसके साथ ही उन्होंने पर्पल शूज पेयर किए है। इस तस्वीर में मालती बालकनी में खड़ी होकर बारिश का मजा ले रही हैं। इतना ही नहीं मालती ने हाथों में बबल मेकर थाम रखा है। इससे वह ढेर सारे बबल उड़ा रही हैं। मालती मैरी का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

 

इससे पहले प्रियंका ने मालती मैरी की एक प्यारी की तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह आइसक्रीम को हाथ में लिए दिख रही थीं। मालती मैरी चश्मा लगाकर अपनी आइसक्रीम का स्वाद ले रही है। मालती ने दूसरे हाथ में चम्मच पकड़ी हुई थी। ऐसा लगता है कि प्रियंका की बेटी को चॉकलेट आइसक्रीम काफी पसंद है।

बता दें कि होली वेकेशन मनाने के बाद प्रियंका शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। पिछले महीने ही उन्होंने अपनी एक नई हॉलीवुड फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म का नाम 'द ब्लफ' है। इसमें प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड एक्टर कार्ल अर्बन के साथ काम करती नजर आएंगी। यह फिल्म एक महिला समुद्री डाकू की कहानी पर आधारित है। प्रियंका चोपड़ा ही इस फिल्म में समुद्री डाकू का किरदार निभाएंगी। इसका निर्माण एंथनी रूसो, एंजेला रूसो, जो रूसो और माइकल डिस्को करेंगे। इसके अलावा प्रियंका 'हेड ऑफ स्टेट' और 'सिटाडेल 2' में दिखेंगी। इतना ही नहीं प्रियंका के पास फिल्म 'जी ले जरा' भी है। 


 

Content Writer

Smita Sharma