Dainsh Open 2022: आर माधवन के बेटे वेदांत ने जीता गोल्ड मेडल तो प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई, एक्टर ने यूं कहा शुक्रिया

4/19/2022 1:27:14 PM

मुंबई. एक्टर आर माधवन इन दिनों बेटे वेदांत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर के बेटे वेदांत ने डेनिश ओपन में पुरुषों की 800 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम पूरे देश में रोशन किया है। गोल्ड से पहले वेदांत ने डेनिश ओपन में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। कंगना रनौत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने आर माधवन को बेटे के पदक जीतने पर बधाई दी है। एक्टर ने प्रियंका के ट्वीट को रिट्वीट कर धन्यवाद कहा है।


प्रियंका ने लिखा- 'वाह! बधाई हो @ वेदांत माधवन! यह एक अद्भुत उपलब्धि है! हमेशा पथ प्रदर्शक बने रहो! बधाई हो @ माधवन और सरिता।' इसका जवाब देते हुए आर माधवन ने लिखा- 'वाह … बहुत-बहुत धन्यवाद... मुझे समझ में नहीं आ रहा कि क्या कहूं... हम बहुत उत्साहित हैं। भगवान की कृपा है...और आपको धन्यवाद @ प्रियंका चोपड़ा...आप सबसे अच्छी हैं।'


बता दें आर माधवन ने बेटे वेदांत के गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वेदांत गोल्ड मेडल पहने नजर आए थे। इसके साथ एक्टर ने लिखा था- बधाई हो, यह गोल्ड है, इंडिया के लिए।

 

 

 

Content Writer

Parminder Kaur