3 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही प्रियंका चोपड़ा, बोली "कुछ चीजे़े नर्वस कर देती है"

10/4/2019 11:26:43 PM

मुंबईः बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी सफलता के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक' में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म से प्रियंका तीन साल बाद अपना बॉलीवुड कमबैक कर रही हैं। 
PunjabKesari
खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी अपना कदम आगे बढ़ा सकती हैं। फिल्म निर्देशन करने संबंधी सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा, ‘‘इसमें इतनी जिम्मेदारी है जो मुझे नर्वस कर देती है, लेकिन धीरे धीरे में एक्टिंग से प्रोडक्शन की तरफ बढ़ गई हूं, और आशा है कि मैं जल्द ही निर्देशन की तरफ भी आऊं।''       
PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें प्रिंयका की आने वाली फिल्म द स्काई इज़ पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म में फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित शराफ भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News