मां मधु के बर्थडे पर प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट सोना में दी ग्रैंड पार्टी, हाथ में शैपिंन का गिलास थाम यूं दिए पोज

6/28/2021 3:21:16 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अक्सर चाहे कितनी भी बिजी क्यों ना हो वह अपनी फैमिली के लिए समय निकाल ही लेती हैं। शनिवार को प्रियंका ने अपने न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट सोना में मां मधु चोपड़ा के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की।  वैसे तो पीसी की मां का बर्थडे 16 जून को होता है लेकिन बिज़ी होने के चलते उन्होंने शनिवार को इसे सेलिब्रेट किया।  प्रियंका अपने इस रेस्टोरेंट में पहली बार अपनी फैमिली के साथ पहुंची थीं।

PunjabKesari

हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस के हसबैंड निक जोनस वहां मौजूद नहीं थे। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

पार्टी में देसी गर्ल प्रियंका व्हाइट बैकलेस स्ट्रेट स्लिट कट गाउन में काफी खूबसूरत दिख रही थी। उनका ये बोल्ड अंदाज फैंस को भी काफ पसंद आ रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका अपने शैंपिन का मजा लेती हुई नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि बर्थ-डे के दिन प्रियंका ने अपनी मॉम के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया था। पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक वीडियो के जरिए अपनी मॉम की खूबसूरती को एक्सप्लेन करने की कोशिश की है।इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-जन्मदिन मुबारक हो मां। अपका खास दिन एक साथ मनाने की हमारी रस्म को याद कर रही हूं। लव यू लोड… जल्द ही मिलते हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो पीसी ने इस साल की शुरुआत में लंदन में सैम ह्यूगन, सेलीन डायोन, रसेल टोवी, स्टीव ओरम और ओमिड जलीली के साथ रोमांटिक ड्रामा 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की। इसके अलावा प्रियंका के पास 'द मैट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू', 'मिंडी कलिंग' के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी, मां आनंद शीला पर एक बायोपिक और एक अनस्क्रिप्टेड अमेजॉन सीरीज है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline)


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News