प्रियंका ने ससुराल वालों संग सेलिब्रेट किया मदर्स डे, भतीजी को कंधों पर बिठा यूं दिए पोज

5/13/2019 12:35:01 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में खूब एंजॉय कर रही हैं। रविवार को दुनियाभर के सभी लोगों ने मदर्स डे सेलिब्रेट किया। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर की थी। अब इस सेलिब्रेशन में प्रियंका का नाम भी जुड़ गया है। 

रविवार को न्यूयॉर्क में प्रियंका और निक ने भी पूरी फैमिली के साथ मिलकर मदर्स डे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेट की तस्वीरें निकयंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी सास डेनिस, भतीजी वेलेंटिना और अलीना, गेम ऑफ थ्रोन्स की स्टार सोफी टर्नर, जो जोनास, केविन जूनियर और उनकी पत्नी डेनियला, ससुर केविन सीन फैमिली मेंबर्स नजर आ रहे हैं।

प्रियंका ने एक फैमिली पिक्चर शेयर करते हुए लिखा-'परिवार पहले'... मदर्स डे सेलिब्रेशन टू माई मॉम @madhumalati और सभी अद्भुत माताओं को, जो मेरे जीवन में अविश्वसनीय प्रभाव डालती हैं। धन्यवाद और मैं बहुत आभारी हूं ..बस उस मां को बताएं कि आप उससे प्यार करते हैं.. उसे गले लगाएं। प्यार को महसूस करो। मिस यू मॉम।'

वहीं, निक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-हैप्पी मदर्स डे मॉम...आपको नहीं पता कि हम चार पागल लड़कों से निपटने के लिए आपके पास धैर्य कैसे था, लेकिन आपने इसे किया और इसे आसान बना दिया। मैं आपका बेटा होने के लिए बहुत आभारी और सम्मानित हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।

इसके अलावा निक ने प्रियंका और अपनी भतीजी अलीना की एक क्यूट तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें प्रियंका अलीना को कंधों पर बिठाए हुए दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने लिखा-ये दोनों मुझे अंतहीन मुस्कान देते हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रिंयका जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में काम करती नजर आएंगी। फिल्म के गाने की शूटिंग के लिए वो जल्द इंडिया भी आने वाली हैं। अब तक वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ही फोकस कर रही थीं।



 

Neha