6 Month Celebration: टी-शर्ट..स्कर्ट और हेयरबेंड.. मम्मा प्रियंका की गोद में प्यारी दिखी मालती, ''निकयंका'' की लाडली पर खूब प्यार बरसा रहे हैं फैंस

7/23/2022 8:48:01 AM

मुंबई: बाॅलीवुड और हाॅलीवुड का फेमस कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस  इन दिनों अपने पेरेंट्स पीरियड को खूब एंजाॅय कर रही हैं। अक्सर कपल की अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ टाइम स्पेंड करते की तस्वीरें सामने आती हैं। हाल ही में मालती की मम्मा प्रियंका और डेडी निक संग बेहद ही प्यारी तस्वीर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने अपना 40 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

इसी सेलिब्रेशन के बीच प्रियंका ने पति निक संग अपनी लाडली मालती का भी 6 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी एक झलक उन्होंने हाल ही में शेयर की।  प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के 6 महीने के जन्मदिन के मौके पर एक छोटा सा केक काटा।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि  जहां प्रियंका अपनी लाडली को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वहीं निक हाथ में एख छोटू सा प्यारा सा केक थामें हैं। इस पर हैप्पी 6 मंथ MM (मालती मैरी) लिखा है। लुक की बात करें प्रियंका येलो कलर की नेट आउटफिट में स्टाइलिश दिख रही हैं। उन्होंने अपने कंधे पर एक व्हाइट टी-शर्ट रखी है।  वहीं निक ब्लैक लुक में दिख रहे हैं।

 नन्हीं मालती व्हाइट टाॅप के साथ पीच स्कर्ट और सिर पर हेयरबैंड लगाए बेहद प्यारी सी दिख रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने अपनी लाडली के चेहरे को व्हाइट हार्ट इमोजी के साथ कवर किया है।जोनस फैमिली की इस प्यारी सी तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इससे पहले पीसी के बर्थडे सेलिब्रेशन से मालती की तस्वीर सामने आई थी। उस तस्वीर में मालती मम्मा पीसी के साथ मैचिंग किए थी। 

प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया था। वैसे तो प्रियंका ने अभी तक मालती का चेहरा किसी को नहीं दिखाया लेकिन वह अक्सर अपनी लाडली की प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर करती हैं। 

गौरतलब है कि  मालती चार महीने पहले पैदा हुई थी। निक और प्रियंका ने मई में मदर्स डे पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर बताया था कि  मालती जिनका उन्होंने सरोगेसी के जरिए स्वागत किया। वो समय से पहले पैदा हुई थीं और उन्हें घर लाने से पहले उन्हें एनआईसीयू में 100 दिन बिताए थे।

Content Writer

Smita Sharma