लॉस एंजेलिस में प्रियंका चोपड़ा ने धूमधाम से मनाया मैनेजर का बर्थडे, ढोल की बीट पर 'देसी गर्ल' ने जमकर किया भांगड़ा

5/24/2022 2:59:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी के बाद भले ही विदेश में बस गई हों, लेकिन उनमें अपने देश का देसीपन बरकरार है। प्रियंका के कई वीडियोज और फोटोज में उनका देसी अंदाज देखने को मिला है। अब हाल ही में देसी गर्ल ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में मैनेजर के लिए बर्थडे पार्टी रखी, जहां वो ढोल-नगाड़े की बीट सुन खुद को रोक नहीं पाईं और जमकर भांगड़ा किया। मैनेजर के बर्थडे सेलिब्रेशन से प्रियंका की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस का खूब अटेंशन खींच रहे हैं।


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका निक संग अपनी मैनेजर अनुजा आचार्या के बर्थडे के लिए अपने हाथों से केक लेकर आई और उसे टेबल पर रखने के बाद ढोल की बीट पर थिरकने लगीं।

 

उनके साथ उनकी मैनेजर भी भांगड़ा करती हुई दिखाई दीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

 

इस दौरान निक अपनी पत्नी का देसी अंदाज देख हैरानरह गए। 


इस डांस वीडियो के अलावा प्रिंयका की मैनेजर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें देसी गर्ल खूब मस्ती करती दिखीं।

 

लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ग्रीन जंपसूट में गॉर्जियस नजर आईं। वहीं उनकी मैनेजर ब्लैक शॉर्ट्स में बोल्ड दिखाई दीं।

 

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें देख फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनके देसी अंदाज को भी काफी पसंद कर रहे हैं।

 

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास बॉलीवुड फिल्म भी है। वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट संग 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।

Content Writer

suman prajapati