पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया 40वां बर्थडे, समंदर किनारे कपल ने किया लिपलॉक

7/19/2022 12:10:57 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को 40 साल की हो गई है। एक्ट्रेस ने पति निक जोनस के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें निक ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


निक ने चार तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में निक और प्रियंका बीच किनारे लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका निक के साथ डिनर टेबल पर दिखाई दे रही है। वो बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं। उनके हाथ में एक बोर्ड है, जिस पर लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे प्रियंका, 80's बेबी!' तीसरी तस्वीर में निक टॉवल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा हुआ है- 'प्रियंका! जुलाई की ज्वेल। Est. 1982' आखिरी तस्वीर में प्रियंका निक के साथ आतिशबाजी देख रही है।

निक ने प्रियंका को बाहों में भरा हुआ है। तस्वीरें शेयर करते हुए निक ने लिखा- 'मेरे जुलाई के ज्वेल को हैप्पिएस्ट बर्थडे। लाइफ की इस क्रेजी राइड में आपके साथ होने पर गर्व महसूस करता हूं। आई लव यू।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी। इसी साल दोनों सेरोगेसी के जरिए बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने। कपल ने बेटी का नाम मालती रखा। काम की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द फिल्म 'It's All Coming Back To Me' और 'सिटाडेल' में नजर आएगी। इसके अलावा एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी दिखाई देगी। 

Content Writer

Parminder Kaur