प्रियंका ने विदेश में निक जोनास संग यूं सेलिब्रेट की दिवाली, हाथों में दीए थामे एक-दूसरे में खोया दिखा कपल

11/15/2020 3:39:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिवाली के त्योहार पर बॉलीवुड स्टार्स में खूब उत्साह और उल्लास देखने को मिला। दिवाली के त्योहार की धूम न सिर्फ देश में ही देखने को मिली, ब्लकि विदेश में बैठे इंडियंस ने भी इसे खूब धूमधाम से मनाया। वहीं ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी पति निक जोनास संग विदेश में बैठ इस त्योहार का जश्न मनाया। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। 


इस तस्वीर में प्रियंका और निक की दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। कपल अपने हाथ में दीया लिए हुए नजर आ रहे हैं और एक दूसरे की आखों में खोए हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "सभी को दिवाली की शुभकामनाएं, हमारे परिवार से आपके परिवार तक।"


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इस दौरान दोनों का रोमाटिंक अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं प्रियंका के लुक की बात करें तो फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। दीए की रोशनी में एक्ट्रेस काफी ग्लो कर रही हैं। फैंस दोनों की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। 


 प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही नई हॉलीवुड फिल्म 'वी केन बी हीरोज में नजर आएंगी। इस फिल्म का पोस्टर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ  'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। 

 

suman prajapati