मां मधु के साथ प्रियंका ने सेलिब्रेट किया पापा का बर्थडे, वहीं साथ में दिखीं जाह्नवी

8/24/2018 12:03:10 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कल अपने पिता अशोक चोपड़ा का बर्थडे मां मधु चोपड़ा के साथ मनाया। इस दौरान प्रियंका मां मधु के साथ डिनर करने पहुंची। तस्वीरों में प्रियंका ब्लू डेनिम और व्हाइट टाॅप के साथ ट्रांसपेरेंट जैकेट पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 

 

वहीं उनकी मां पिंक कलर की साड़ी पहने खूबसूरत लग रही हैं।  डिनर के दौरान प्रियंका चोपड़ा और उनकी मम्मी ने केक भी काटा। इस दौरान की तस्वीरें प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 


 

इस दौरान  रेस्‍तरां से निकलते हुए प्रियंका, जाह्नवी कपूर के साथ स्‍पॉट की गईं। प्रियंका और जाह्नवी की इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गए हैं। इस मुलाकात में प्रियंका, जाह्नवी को बड़ी बहन की तरह प्‍यार करती और सीऑफ करती दिखीं।

 

 

पापा को याद करते हुए प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पापा’, आप बहुत याद आते हो और हमेशा आओगे। पोस्ट किए इस वीडियों में प्रियंका की जिंदगी के वे सभी खूबसूरत लम्हें दिखाई देते हैं जो उन्होंने अपने पिता के साथ बिताए हैं।

 

 

प्रियंका के स्कूल के दिनों से लेकर बड़े होने तक की कुछ तस्वीरें इस वीडियो में दिखाई देती हैं।

 

 

बता दें, प्रियंका अपने पापा के काफी करीब थीं। अशोक चोपड़ा डॉक्टर थे और 1997 में सेना से बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल रिटायर हुए थे। 10 जून 2013 में कैंसर से जंग हारने के बाद उनका निधन हुआ था।

 

 

प्रियंका ने अपने हाथों में पिता के लिए टैटू भी बनवाया है।जिसमें  "Daddy's lil girl" लिखा है। प्रियंका हर साल अपने पापा को उनकी बर्थ और डेथ एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर इमोशनल ट्रिब्यूट देती हैं।

 

 

 

Neha