प्रिंस हैरी और मेघन मर्केल की शादी में शामिल होगी एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा!

11/30/2017 12:29:11 AM

मुंबईः एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दोस्त मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी को उनकी सगाई पर बधाई दी है। दोनों ने हाल ही में अपनी सगाई की जानकारी सार्वजनिक की है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर यूएस एक्ट्रैस मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी को बहुत बधाई। मेगन, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। आप हमेशा से सर्वश्रेष्ठ की हकदार हैं। खूबसूरत मुस्कान कायम रखो।''क्वांटिको' स्टार प्रियंका और मेगन की दोस्ती कुछ साल पहले एली वूमन इन टेलिविजन के डिनर के दौरान हुई थी। उसके बाद से ही दोनों अभिनेत्रियां एक-दूसरे के संपर्क में हैं। 

 

बता दें ये कयास लगाए जा रहे हैं कि जब प्रिंस और मेघन शादी के बंधन में बंधेंगे, तो प्रियंका चोपड़ा वहां दुल्हन की खास सहेली के तौर पर जरूर मौजूद रहेंगी। अगर आपको इन कयासों पर यकीन नहीं है, तो जरा दोनों सहेलियों का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करके देखिए।

प्रियंका और मेघन अक्सर न्यूयॉर्क में एक साथ वक्त बिताते और मस्ती करते देखी जाती हैं। वैसे तो अमेरिकन टेलीविजन पर दोनों प्राइम टाइम में एक दूसरे को अपने शोज के जरिये टक्कर देती हैं, लेकिन इससे अलग दोनों अच्छी दोस्त भी हैं।