न्यूयॉर्क में प्रियंका की हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी, ग्लैमरस लुक देख खुली रह गई सबकी आंखें

10/29/2018 12:58:14 PM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अब प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।

हाल ही में न्यूयॉर्क में प्रियंका के ब्राइडल शॉवर की सेरेमनी का आयोजन किया गया।

सेरेमनी में वह इतनी खुश थीं कि उनकी मुस्कुराहट थमने का नाम नही ले रही है। 

खबरों के मुताबिक प्रियंका के लिए इस ब्राइडल शॉवर पार्टी का आयोजन उनकी करीबी दोस्त मुबिना और अंजुला ने किया था।

इस सेलिब्रेशन में प्रियंका के दोस्त और हॉलीवुड के कई सारे सितारों ने शिरकत की थी। जानकारी के लिए बता दें कि ये टिफ़नी का वही शोरूम है जहां से निक ने प्रियंका के लिए खास अंगूठी खरीदी थी। 

इस दौरान प्रियंका व्हाइट अॉफ शोल्डर गाउन पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। लुक को कम्पलीट करने के लिए प्रियंका ने डायमंड नेकलेस पहना था जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।

हाथ में क्लच लिए हुए प्रिंयका ने स्टाइलिश अंदाज में तस्वीरें खिंचवाई। प्रिंयका ने क्यूट स्माइल के साथ पोज दिए।

 

उनके ग्लैमरस अंदाज को देख सबकी निगाहें प्रियंका पर टिक गईं।

वहीं निक ब्लैक आउटफिट पहने हुए कूल अंदाज में दिखे। निक ने बेहद स्टाइल के साथ मीडिया कैमरा को पोज दिए। वहीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का अंदाज देखने लायक था।

उन्होंन सिल्वर शाइनी टॉप के साथ ब्लैक पैंट पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए मधु ने ओवर कोर्ट पहना जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। उन्होंने बेहद स्टाइल के साथ कैमरा को पोज दिए। 

बता दें कि प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नही आई है।

खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर की 2 तारीख को राजस्थान के जोधपुर में शादी करेंगे। ऐसे में प्रियंका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन देखने के बाद तो साफ है कि उनकी शादी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 

Neha