पेरिस की सड़कों पर ''देसी गर्ल'' का बोल्ड लुक: 2 लाख के मैटेलिक गाउन में प्रियंका ने ढाया कहर, डीपनेक ड्रेस में Mrs Jonas के दिखे क्लीवेज

6/7/2022 9:25:50 AM

लंदन: बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं।  पीसी जो भी कैरी करती है उसमें स्टाइल के साथ-साथ स्वैग भी होता है।प्रियंका की ड्रेसिंग ये बताती है कि कुछ भी करने के लिए जज्बा होना चाहिए। यही वजह है कि उन्हें  वह ग्लोइबल आइकन के नाम से फेमस हैं।

'फैशन आइकॉन' प्रियंका अपने गजब के फैशन स्टेटमेंट के लिए एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

इंटरनेशनल फेम बन चुकी 'देसी गर्ल' प्रियंका को पेरिस के Ritz Hotel के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान प्रियंका अपने लुक्स से फैंस के होश उड़ा रही थीं। लुक की बात करें तो पीसी डीपनेक ओरेज मिटैलक गाउन में कहर ढा रही हैं।

इस ड्रेस में उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने इस लुक को ब्लैक शूज़ और सिल्वर स्नेक नेकलेस के साथ एक्सेसराइज़ किया, जिसमें ब्राइट पिंक डायमंड शामिल था।

लाखों में हैं ड्रेस की कीमत

प्रियंका ने रासारियो की ' 'Women's Draped सेक्विन मैक्सी ड्रेस' को चुना, जिसकी कीमत $ 2520 है। इंडियन क्रेंसी के मुताबिक यह लगभग 1,96,030.8 रुपए यानि लगभग 2 लाख रुपए है।

काम की बात करें तो इन दिनों प्रियंका में रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। शो में गेम ऑफ थ्रोन्स फेम रिचर्ड मैडेन भी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित जी ले जरा में भी नजर आएंगी।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रियंका और निक ने इसी साल की शुरुआत में सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी का वेलकम किया। कपल ने अपनी लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

मदर्स डे पर निकयंका ने अपनी लाडली से फैंस को रूबरू करवाया। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी समय से पहले पैदा हुई थी और 100 दिनों से एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में थी।

Content Writer

Smita Sharma