''निक जोनस की पत्नी'' कहलाने पर तिलमिलाईं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं-''आज भी महिलाओं के साथ ऐसा क्यों होता है''

12/17/2021 2:47:15 PM

मुंबई: बाॅलीवुड से हाॅलीवुड में अपनी एक्टिंग का ढंका बजा चुकीं प्रियंका चोपड़ा  बीते दिनों पति निक जोनास का नाम सोशल मीडिया हैंडल्स से हटाने की वजह से सुर्खियों में थीं। वहीं अब पीसी निक जोनस की पत्नी कहलाए जाने पर तिलमिला गई हैं। दरअसल, एक वेबसाइट ने पीसी को निक जोनस की पत्नी कहकर संबोधित किया जिस पर प्रियंका ने सवाल उठाए हैं।

प्रियंका ने एक अर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा-'बहुत ही इंट्रेस्टिंग बात है कि मैं सबसे आइकॉनिक फिल्म फ्रैंचाइजी में एक को प्रमोट कर रही हूं और तब भी मुझे किसी की पत्नी कहकर संबोधित किया जा रहा है।'

प्रियंका ने आगे लिखा- 'प्लीज एक्सप्लेन कीजिए कि अब भी महिलाओं के साथ ऐसा क्यों होता है? क्या मैं अपने बायो में IMDB का लिंक डालूं।' प्रियंका ने इस पोस्ट में निक जोनस को भी टैग किया।

प्रियंका चोपड़ा ने भी मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस साल टॉप 10 की इस सूची में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका इकलौती भारतीय एक्ट्रेस हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले साल एक्ट्रेस इस सूची में 15वें नंबर पर थीं लेकिन साल अपनी रैंकिंग में बढ़ोतरी करते हुए उन्होंने इस साल 10वां स्थान हासिल किया।

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी की है। वह 'मैट्रिक्स' और बाॅलीवुड फिल्म  'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं।

Content Writer

Smita Sharma