बचपन की तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने सिद्धार्थ को किया बर्थडे विश, भाई संग समंदरी लहरों की लुत्फ उठा रही ''देसी गर्ल'' को पहचानना हुआ मुश्किल

7/13/2021 12:21:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने से जुड़े सारे अपडेट्स वो इसी प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं। बीते सोमवार एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। अब उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।


प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई को विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बचपन की तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों भाई-बहन एक साथ समुद्र की लहरों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों का अंदाज बेहद प्यारा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)


वहीं दूसरी तस्वीर में सिद्धार्थ और मधु को एक ट्रक के बगल में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ  ही प्रियंका और उनके पति निक जोनस का एक विशेष संदेश लिखा हुआ है- "प्रिय सिड, जन्मदिन मुबारक हो !! हम जानते हैं कि आप खाने से ज्यादा प्यार नहीं करते हैं। निक और दीदी की तरफ से प्यार।"

 


पोस्ट के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- "हैप्पी बर्थडे सिड! लव यू और काश मैं वहां आपको मनाने के लिए होती, आपको बहुत खुशी और हंसी की शुभकामनाएं।"
फैंस को प्रियंका का ये बचपन का अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वह कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News