पहली नजर में देखते ही प्रियंका पर फिदा हो गए थे निक जोनस, मन ही मन ने बना लिया था ''देसी गर्ल'' को ख्याबों की मल्लिका

7/18/2020 1:24:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज लाखों के दिलों में राज करती हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर एक्ट्रेस ने अपनी बड़ी पहचान बनाई है। 18 जुलाई को प्रियंका अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे पर फैंस देर रात से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके को प्रियंका पति निक जोनस संग अपने दिन को और भी बेहतर बना रही हैं। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के बर्थडे पर कपल की लव स्टोरी..


फिल्मी हैं कपल की लव स्टोरी
निक जोनस ने देसी गर्ल को पहली बार साल 2017 में 'द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी' में देखा था और उन्हें एक ही नजर में देखते ही एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। इसके महीने बाद दोनों को मेट गाला इवेंट मे पहली बार साथ देखा गया था। वहीं से इनके रिश्ते की शुरूआत हुई थी। 


पहली नजर प्रियंका को दिल दे बैठे थे निक
एक इंटरव्यू में भी निक ने बताया था कि वो प्रियंका को पहली नजर में देखते ही उनपर फिदा हो गए थे और वो उनका पहली नजर का प्यार हैं। जब निक ने प्रियंका को ऑस्कर पार्टी में देखा था तो  एक्ट्रेस ने वेल्वेट ड्रेस पहनी थी। हसीना को देखते ही निक जोनस ने पक्का इरादा बना लिया था कि वहीं उनके ख़्वाबों की मल्लिका बनेगी और उन्होंने ये कर भी दिखाया।

ट्विटर पर करते थे बातें
बता दें दोनों की बातचीत साल 2016 से हो रही थी, लेकिन दोनों ने कभी एक दूसरे को देखा नहीं था। निक, प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज भेजा करते थे। एक दिन प्रियंका ने कहा कि उन्हें भेजे गये डायरेक्ट मैसेज उनकी टीम भी पढ़ सकती है और फिर निक को अपना नंबर दिया, जिसके बाद फोन पर मैसेज्स का सिलसिला शुरू हुआ।


गाला इवेंट में एक साथ आए थे नजर
साल 2017 में दोनों गाला इवेंट में पहुंचे थे, वहां उनकी पहली एक साथ में पब्लिक एपीयरेंस थी। इसके बाद दोनों ने उसी शाम रिहाना की पार्टी में भी नजर आए। बस यहीं से दोनों के रिलेशन की खबरों का सिलसिला तेज हो गया।


रिश्ते पर प्रियंका ने बदल दी थी बात
मेट गाला इवेंट वाले में जब जिम्मी किमेल लाइव शो में प्रियंका से निक के साथ रिश्ते के लिए पूछा गया तो उन्होंने हां या न में कोई जवाब नहीं दिया बल्कि बोला कि दोनों ने राल्फ़ लॉरेन के आउटफिट पहने थे। डिज़ाइनर टेबल पर दोनों साथ बैठे थे। इसीलिए मेट गाला में भी साथ जाने का फैसला लिया।


2018 में रचाई थी शादी

साल 2018 में निक से साथ देसी गर्ल की लविंग तस्वीरें सामने आईं, जिसके बाद लोगों ने दोनों के रिलेशन को सच करार दे दिया। अगस्त में प्रियंका ने मुंबई में निक के साथ सगाई की और रोका किया और दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। ये एक ग्रेंड शादी थी।  ये भी बता दे प्रियंका और निक ने जोधपुर 1 दिसंबर को क्रिश्चियन और 2 दिसंबर को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद कपल की जबरदस्त तस्वीरें सामने आई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। 

 

 

Edited By

suman prajapati