Birthday Special: आज बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड में एक्टिंग का ढंका बजाती हैं देसी गर्ल, किसी समय दी थी 7 फ्लाॅप फिल्में

7/18/2021 12:50:59 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। फैंस और स्टार्स एक्ट्रेस को बर्थडे विश कर रहे हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस आज ग्लोबल स्टार बन चुकी है। एक्ट्रेस का ये सफर इतना आसान नहीं रहा। प्रियंका ने कई उतार-चढ़ाव देखे। एक्ट्रेस ने बहुत सारी फिल्में दी है। इसके साथ एक्ट्रेस की कई फिल्में फ्लॉप भी रही हैं। जिनको करने का प्रियंका को आज भी अफसोस है। आइए एक्ट्रेस रे बर्थडे पर जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...

PunjabKesari


1. चमकू

PunjabKesari
साल 2008 में प्रियंका की फिल्म चमकू आई थी, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ बॉबी देओल थे। कई लोगों को ये भी नहीं मालूम कि ये फिल्म कब थियेटर्स में आई और कब उतर गई।


2. प्यार इंपॉसिबल 

PunjabKesari

साल 2010 में प्रियंका की उदय चोपड़ा के साथ फिल्म प्यार इंपॉसिबल आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म की कमजोर कहानी और स्क्रीनप्ले के कारण फिल्म चल नहीं पाई।


3. तेरी मेरी कहानी

PunjabKesari
फिल्म तेरी मेरी कहानी में प्रियंका के साथ शाहिद कपूर नजर आए थे। फिल्म की कहानी बिल्कुल बेकार थी। उस समय प्रियंका और शाहिद एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। कुणाल कोहली ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। 


4. लव स्टोरी 2050

PunjabKesari
साल 2008 में प्रियंका और उनके एक्स बॉयफ्रेंड हरमन बावेजा की फिल्म लव स्टोरी 2050 ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। ये हरमन बावेजा की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म को बनाने में खूब पैसा लगा था, लेकिन लोगों को ये फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई। 


5. व्हाट्स योर राशि?

PunjabKesari
प्रियंका और हरमन बावेजा ने साथ में एक और फिल्म व्हाट्स योर राशि? भी की थी। ये फिल्म सुपरफ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका ने 12 अलग अलग किरदार निभाए थे। फिल्म के चलने की पूरी उम्मीद थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।


6. द्रोणा

PunjabKesari
2008 में प्रियंका फिल्म द्रोणा में नजर आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट अभिषेक बच्चन थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म को बनाने के लिए 45 करोड़ खर्च हुए थे। ये फिल्म केवल 15 करोड़ ही कमा पाई थी।


7. किस्मत

PunjabKesari
फिल्म किस्मत में प्रियंका एक फिर बॉबी देओल के साथ नजर आई थी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। कबीर बेदी ने भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। गुड्डू धनोआ ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News