पूल पार्टी..सासू मां के साथ निक का डांस..एकदम परफेक्ट था 6 महीने की बेटी मालती संग प्रियंका का 40वां बर्थडे
7/23/2022 2:25:29 PM
लंदन: 'देसी गर्ल 'प्रियंका चोपड़ा40 साल की हो गई हैं। प्रियंका ने 18 जुलाई को पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी और परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। प्रियंका के लिए उनका ये बर्थडे काफी स्पेशल था क्योंकि इसे वह पहली बार अपनी बेटी मालती के साथ सेलिब्रेट कर रही थीं।
ऐसे में निक ने अपनी पत्नी के इस दिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रियंका के बर्थडे को तो यूं कई दिन बीत गए हैं लेकिन उनका सेलिब्रेशन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
हाल ही में प्रियंका ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं। पूल पार्टी से लेकर निक का सासू मां संग डांस और मालती का सेलिब्रेशन का हिस्सा बनना हर तस्वीर ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
एक तस्वीर मेंमें प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ एन्जॉय करते देखा जा सकता है। अभी भी प्रियंका ने बेटी की सूरत का दीदार फैंस को नहीं। तस्वीर में उनकी बेटी ने एक गुलाबी स्कर्ट पहनी हुई है, जिस पर '6 महीने' लिखा हुआ है और उन्होंने गॉगल्स व एक हेडबैंड के साथ अपने लुक को स्टाइल किया था। वहीं दूसरी ओर निक हाथ में केक लिए हुए नजर आ रहे थे और यह बहुत ही क्यूट लग रहा था।
एक तस्वीर में प्रियंका अपनी बहन परिणीति चोपड़ा, पति निक जोनस औऱ दोस्तों संग चिल करती दिख रही हैं।