Precious Moments: इंटरनेट पर छाई बेटी संग प्रियंका की तस्वीर, मां के सीने से चिपक बारिश एंजाॅय करती दिखीं मालती मैरी

2/7/2024 1:05:35 PM

लंदन: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा बाॅलीवुड और हाॅलीवुड की जानी मानी हस्ती होने के साथ-साथ एक अच्छी मां भी हैं। प्रियंका चोपड़ा जब से मालती मैरी चोपड़ा जोनस की मां बनी हैं तब से वह अक्सर मदर गोल्स देती नजर आती हैं। प्रियंका अपनी बेटी आराध्या से कितना प्यार करती हैं। उसका सबूत उनका इंस्टा अकाउंट है।

इतना ही नहीं पीसी को जब भी समय मिलता है वह अपनी बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम जरूर बिताती हैं। हाल ही में प्रियंका की अपनी लिटिल प्रिसेंस के साथ एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों सुबह-सुबह एक-दूसरे के साथ Me Time एंजाॅय कर दिख रही हैं।

 

प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लॉस एंजेलिस में बारिश के मौसम की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें मालती मम्मा की गोद में कंबल में लिपटी हुई हैं ।मां से सीने से चिपक कर मालती मैरी बारिश एंजाॅय कर रही हैं। प्रियंका ने मालती के सिर पर प्यार से हाथ रखा हुआ है, और लाड़ कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा है- ऐसी सुबहें....।

प्रियंका ने निक जोनस से 2018 में शादी की थी, और 2022 में वो सरोगेसी के जरिए बेटी मालती के पैरेंट्स बने थे। 15 जनवरी को कपल ने अपनी लाडली का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया था। 

Content Writer

Smita Sharma