प्रिंयका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी ने की घुड़सवारी, लाडो रानी को देख खुशी से झूमी ''देसी गर्ल''

12/25/2023 11:32:41 AM

मुंबई: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काम में कितनी भी बिजी क्यों ना हो वह अपनी फैमिली के लिए समय जरूर निकाल लेती हैं। प्रियंका को अक्सर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया है। हाल ही में प्रियंका ने मालती मैरी की प्यारी सी तस्वीर शेयर की। सामने आई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि नन्हीं मालती घुड़सवारी पर निकलीं जिससे उनकी मां बहुत खुश ​हुईं।

 

तस्वीर मालती के पीछे की तरफ से क्लिक की गई है जो राइड आउटफिट में नजर आ रही हैं। मालती  जूते व हेलमेट के साथ घोड़े पर बैठी थीं। वहीं प्रियंका व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक लेगिंग के साथ एक ओवरसाइज्ड कोट पहना था। प्रियंका ने अपने लुक को सनग्लासेस और एक टोपी से पूरा किया था। मालती की घुड़सवारी को देखकर प्रियंका अपनी खुशी को रोक नहीं पाईं। उन्होंने अपनी बाहें फैलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मां-बेटी की जोड़ी के साथ एक अन्य महिला भी थी,जो घुड़सवारी की ड्रेस पहने काउबॉय टोपी लगाए हुए थी जो संभवतः मालती के घुड़सवारी एडवेंचर वर्क के लिए गाइडेंस और ट्रेनिंग प्रदान करने के लिए मौजूद थीं।

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने जीवन के हालिया पलों की एक झलक पेश की थी।तस्वीर में वह व्हाइट ड्रेस में फ्रेम की शोभा बढ़ा रही थीं और अपने पति निक जोनस की गोद में बैठी हुई थीं जो क्रिसमस से पहले के जश्न के लिए पूरी तरह तैयार थे।

बता दें कि शादी के बाद प्रियंका अपने पति व अमेरिकी सिंगर निक जानेस के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मनाई थी। जल्द ​ही उनकी बेटी मालती जनवरी 2024 में अपना दूसरा जन्मदिन मनाएंगी।

 

Content Writer

Smita Sharma