पति और बेटी संग नोएडा में होली सेलिब्रेशन कर मुंबई लौटी प्रियंका, मम्मी की गोद में कैद दातों में उंगुली दबाती मालती मैरी ने चुराई लाइमलाइट

3/26/2024 5:30:20 PM

मुंबई:  'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस संग भारत में हैं। बीते दिन ही प्रियंका चोपड़ा ने नोएडा में अपने भरे-पूरे परिवार के साथ होली का जश्न मनाया। इस दौरान की कई तस्वीरें प्रियंका ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थीं।

वहीं अब होली का जश्न मनाने के बाद प्रियंका फैमिली संग मुंबई लौट आईं हैं। मंगलवार शाम प्रियंका,निक और मालती मैरी को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। लुक की बात करें तो पीसी ब्लैक टाॅप और ब्लू जींस में स्टाइलिश दिखीं।

मिनिमल मेकअप, शेड्स पीसी के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं निक सी ग्रीन आउटफिट और शेड्स लगाए हैंडसम दिखे।

 

नन्हीं मालती क्रीम ड्रेस में प्यारी लगीं। मम्मी प्रियंका की गोद में कैद मालती दातों में उंगुली दबाए नजर आ रही हैं। फैंस जोनस फैमिली की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

प्रियंका कुछ दिनों पहले ही पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के दर्शन किए थे जिसकी तस्वीरें पीसी ने इंस्टा पर शेयर की थीं। 

Content Writer

Smita Sharma