ब्राइडल शावर के बाद प्र‍ियंका ने फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट की बैचलर पार्टी, सामने आई तस्वीरें

11/4/2018 4:13:45 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अब प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। बीते दिनों प्रियंका ने न्यूयॉर्क में ब्राइडल शावर पार्टी एंजॉय की।

हाल ही में अब उनकी बैचलर पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

उनकी पार्टी का डेकोरशन प‍िंक बैलून से किया गया था. गेस्ट के लिए खास पकवान परोसे गए थे। बैचलर पार्टी से पहले प्रियंका ने अपनी बेहद खास तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह व्हाइट ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं थीं।  

खबरों के मुताबिक निक और प्रियंका एक नहीं, बल्क‍ि दो बार शादी करेंगे. एक बार शादी हिंदू और दूसरी बार क्रिश्च‍ियन रीति रिवाज से होगी।

जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर से प्रियंका का शादी समारोह शुरू होगा। ये राजस्थान के जोधपुर में उमैद भवन में होगी हालांकि अभी प्रियंका या निक की ओर से इसकी पुष्ट‍ि नहीं हुई है।

Neha