डिलिवरी के 12 हफ्ते पहले ही पैदा हुईं प्रियंका चोपड़ा की बिटिया! प्री-मैच्योर होने की वजह से अस्पताल में रहेगी न्यूबाॅर्न बेबी गर्ल

1/22/2022 2:21:50 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने अचानक अपनी मां बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की। प्रियंका ने शुक्रवार रात एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो और निक एक प्यारे से बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। कपल सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बना। इन खुशियों के बीच फैंस के मन में कई सवाल भी इकट्ठा हो गए हैं। जैसे कि प्रियंका के बेटी हुआ है या बेटा? बच्चे ने कब जन्म लिया? वगैरह वगैरह।

वहीं हमने पिछली रिपोर्ट में बताया था कि पीसी एक नन्हीं सी राजकुमारी की मां बनी हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम प्रियंका के बच्चे को लेकर कई सारी जानकारी देने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका के घर 15 जनवरी को बेटी की किलकारी गूंजी। दूसरी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका के बच्चे ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले जन्म लिया है। मतलब ये कि प्रियंका का बेबी प्री-मैच्योर है। 

इंग्लिश वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से जानकारी देते हुए लिखा है-'प्रियंका-निक की बेटी ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले साउदर्न कैलिफोर्निया हॉस्पिटल में जन्म लिया। जब तक न्यूबॉर्न बेबी हेल्दी नहीं हो जाती तब तक उसे हॉस्पिटल में ही रखा जाएगा। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही निक और प्रियंका उसे घर ले जा सकते हैं।'

कहा जा रहा कि कपल के बच्चे की डिलीवरी डेट अप्रैल में थी। इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी वर्क कमिटमेंट को पूरा कर लिया था ताकि वो बच्चे के पैदा मदरहुड को एंजॉय कर सके। 


प्रियंका ने बच्चे के दुनिया में आने के 1 हफ्ते बाद गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की।  प्रिंयका ने पोस्ट में गुडन्यूज देते हुए लिखा- हमें ये बताते हुए खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया। इस स्पेशल टाइम में हम अपनी प्राइवेसी की अपील करते हैं ताकि हम अपने परिवार पर फोकस कर सकें। थैंक्यू।

 

 

Content Writer

Smita Sharma