It's Selfie Time: मां प्रियंका चोपड़ा की तरह सेल्फी क्वीन हैं मालती मैरी, चर्चा में 'देसी गर्ल' की लाडली की ये क्यूट तस्वीरें

1/12/2024 2:00:31 PM

लंदन: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई है। एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह एक बेहद ही अच्छी मां भी हैं। उन्हें अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। वह कभी अपनी प्यारी बेटी मालती के साथ खेलते और लाड़-प्यार करते नज़र आती हैं।हाल ही में प्रियंका की लाडली बेटी ने कुछ ऐसा कारनामा किया जिसे देख एक्ट्रेस भी अपने फैंस के साथ इन पलों को शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

 

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। तस्वीरों में वे सेल्फी शामिल थीं जिन्हें उनकी बेटी मालती मैरी ने लेने की कोशिश की थी। चोपड़ा ने एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "उसने कुछ सेल्फी लीं।" तस्वीरें अलग-अलग समय पर मालती के चेहरे का आधा हिस्सा दिखाती हैं।

 


क्रिसमस से ठीक पहले 24 दिसंबर 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की घुड़सवारी का आनंद लेते हुए एक फोटो शेयर की थी। मालती की बैक से ली गई प्यारी तस्वीर में वह घुड़सवारी की ड्रेस पहने हुए थीं और जूते व हेलमेट के साथ घोड़े पर बैठी नजर आई थीं। प्रियंका ने इस मोमेंट को दिल खोलकर एंजॉय किया था।

 

काम की बात करें तो बॉलीवुड में वह आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं।  अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। 

Content Writer

Smita Sharma