ग्लैमरस अंदाज में पति संग छाईं प्रियंका, तस्वीरों में कपल की दिखी जबरदस्त बाॅन्डिंग

1/5/2020 3:31:02 PM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी समय से न्यूयाॅर्क में पति निक संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका और निक इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। इंडिया में ही नहीं विदेशों में भी इस जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। फैंस उन्हें निकयंका के नाम से पुकारते हैं। वहीं प्रियंका और निक भी फैंस को कपल गोल्स देने से नहीं चूकते। 

आए दिन कपल की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक बार प्रियंका की पति निक के साथ कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। प्रियंका हाल ही में पति निक संग Vanity Fair and Amazon Studios Awards में पहुंची।

तस्वीरों में 37 की क्वांटिको स्टार ब्लैक टाॅप के साथ प्रिंटिड ब्लू स्कर्ट में स्टाइलिश दिखीं। इसके साथ मिनिमल मेकअप,टाई हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। पीसी ने ईयरिंग्स से अपने लुक को पूरा किया था।

फुटविअर की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की हील्स कैरी की थी। वहीं निक पर्पल फाॅर्मल सूट में हैंडसम दिखे।

कपल ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए। कपल की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि पीसी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एयरपोर्ट स्टाइल हो या फिर अवार्ड फंक्शन पीसी का लुक हमेशा स्टाइलिश होता है। वह हमेशा कम्फर्ट और स्टाइलिश लुक में दिखती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने 'फ्रोजन 2' के हिंदी वर्जन के लिए भी डबिंग की है। इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आई। प्रियंका राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। 

 

Smita Sharma