आकाश-श्लोका की प्री इंगेजमेंट में निक के साथ देसी लुक में पहुंची प्रियंका, दिखी हाॅट केमिस्ट्री

6/29/2018 10:25:29 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। एक बार फिर से प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, दोनों हाल ही में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री इंगेजमेंट पार्टी में पहुंचे। इस दौरान प्रियंका रेड कलर की साड़ी पहने हुए ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ देसी लुक में नजर आईं।

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

वहीं निक ब्लू कलर की फाॅर्मल आउटफिट पहने नजर आए। तस्वीरों में प्रियंका और निक की हॉट केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। कभी निक और प्रियंका एक दूसरे का हाथ थामें नजर आए तो कभी बैक से एक दूसरे को होल्ड करते दिखाई दिए। 

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

दोनों की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। निक के साथ प्रियंका के चेहरे की स्माइल देखने लायक होती है। सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर को साझा करते हुए आकाश और श्लोका को बधाईयां दी थीं। 

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

बता दें कि इससे पहले दोनों आकाश और श्लोका मेहंदी की रस्म पर पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान उनकी साथ में गाड़ी में बैठी तस्वीरें ही सामने आ पाई थीं।

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आएंगे। प्रियंका के अलावा फिल्म में दिशा पाटनी भी हैं। 

 

 

Punjab Kesari