आकाश अंबानी-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी में बॉयफ्रेंड निक के साथ देसी लुक में पहुंची प्रियंका

6/28/2018 11:39:58 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनास के साथ लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। एक बार फिर से प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

दरअसल, दोनों बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका की मेहंदी की रस्म पर पहुंचे। इस दौरान दोनों एक ही गाड़ी में अंबानी के घर पहुंचे। 

इस दौरान प्रियंका सिल्वर कलर की साड़ी पहने हुए ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ देसी लुक में नजर आईं।

वहीं निक भी व्हाइट कलर का कुर्ता पहने हुए काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। जहां प्रियंका कैमरे के सामने स्माइल में दिखीं तो वहीं निक कैमरे को देख अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए।

वैसे दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। सभी को बेसब्री से इंतजार है कि प्रियंका अपने रिलेशन के बारे में खुलकर बात करें।

अभी तक प्रियंका ने निक के बारे में कोई बात नहीं की है। इस दौरान प्रियंका और निक की काफी हॉट केमिस्ट्री देखने को मिली।

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं।

फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आएंगे। प्रियंका के अलावा फिल्म में दिशा पाटनी भी हैं। 

Punjab Kesari