माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर, बालों में फूल..विदेशी धरती पर प्रियंका ने देसी अंदाज में मनाई दीवाली, मैरून लहंगे में पति संग चुराई लाइलमाइट

11/14/2023 11:56:54 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही सिंगर निक जोनस संग शादी करके विदेश में बस गई हैं, लेकिन वह भारतीय संस्कृति और इसके त्योहारों को भूली नही हैं। वह विदेश की धरती पर रहकर भी हर भारतीय त्योहार पूरे उल्लास से मनाती नजर आती हैं। इस बार प्रियंका ने दीवाली भी अपने पति और फ्रेंड्स संग देसी अंदाज में मनाई, जिसकी तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।


दरअसल, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग लॉस एंजिलिस में एक दीवाली पार्टी में शिरकत की, जहां उनके साथ जोनस ब्रदर्स और दोस्त भी नजर आए।

इस पार्टी में एक्ट्रेस ने देसी लुक कैरी कर निक संग हाथों में हाथ थाम शिरकत की।


इस दौरान प्रियंका मैरून कलर की वेलवेट चोली के साथ के साथ ऑफ व्हाइट लहंगे में नजर आई, जिसे उन्होंने मैरून दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है।

माथे पर बिंदी, मांग में सिंदर, डार्क लिपस्टिक और बालों में फूल सजाए प्रियंका का देसी लुक देखते ही बन रहा है। वहीं, गले में डायमंड नेकलेस भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

दूसरी ओर उनके पति निक का भी शेरवानी सेट में ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। दोनों एक दूजे का हाथ थाम पार्टी में शिरकत करते नजर आ रहे हैं। एक साथ निकयांका की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। फैंस भी कपल की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


वहीं काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस मूवी में वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगी।


  

Content Writer

suman prajapati