Perfect Couple: पति का हाथ थाम अवार्ड शो में प्रियंका ने मारी ग्रैंड एंट्री, वाइफ की आउटफिट को कुछ यूं संभालते नजर आए निक जोनस

11/30/2021 11:19:42 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ग्लोबल आइकन' प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक्स को लेकर फैंस का ध्यान खींचती नजर आती हैं। हाल ही में देसी गर्ल' पति निक जोनस के साथ लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में आयोजित ब्रिटिश फैशन अवार्ड्स 2021 में पहुंची, जहां एक्ट्रेस अपने लुक से सबको मात देती नजर आईं। अब इस अवॉर्ड शो से कपल की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल रही हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।


लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल आउटफिट पहन अवार्ड्स फंक्शन अटैंड करने पहुंची।

 

फ्लोर टच आउटफिट में देसी गर्ल का जलवा देखने को मिला। इसके साथ प्रियंका ने मैचिंग हील्स पहनी। इस लुक को उन्होंने कीमती नेकलेस और हाई बन के साथ कंप्लीट किया।

 

ओवरऑल लुक में देसी गर्ल की खूबसूरती देखते ही बन रही है। वहीं उनके पति निक जोनस ब्लैक पैंट कोट के साथ रेड शूज में डैशिंग लगे। 


निक जोनस ने अपनी खूबसूरत वाइफ प्रियंका का हाथ थाम इवेंट में एंट्री मारी, जहां सबकी निगाहें कपल के लुक पर थमी रह गईं। कई तस्वीरों में निक प्रियंका की आउटफिट भी संभालते नजर आए। एक साथ दोनों में गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फैंस को भी कपल का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।


वर्कफ्रंट पर, प्रियंका इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। वह फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।


 

Content Writer

suman prajapati