पति निक संग रेड कार्पेट पर छाईं प्रियंका, डीप नेक गाउन में दिखा किलर फिगर

5/2/2019 1:59:11 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी फेमस हैं। बीते दिनों प्रियंका ससुराल लौटी हैं। दरअसल, वो मुंबई अपने भाई सिद्धार्थ की शादी अंटेड करने पहुंची थी, लेकिन भाई की मंगेतर की अचानक सर्जरी के कारण शादी की कुछ महीनों के लिए टाल दिया गया है।

हाल ही में प्रियंका पति निक संग एंजेलिस में हुए बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड शो को अटेंड करने पहुंची। इस अवॉर्ड शो में सबकी निगाहें इस कपल की ही टिकी रह गईं। 

इस दौरान रेड कार्पेट पर देसी गर्ल Zuhair Murad's spring 2019 के कलेक्शन का सिल्वर थाई हाई स्लिट गाउन पहने हुए बेहद हॉट और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

इसके साथ उन्होंने पर्ल का बेहद खूबसूरत नेकलेस पहना था, जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।

गाउन के साथ प्रियंका ने स्मोकी आइज और मिनिमल मेकअप किया।

वहीं, निक चेक्ड कोट-पैंट में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर निकयंका की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

इस कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

बता दें कि बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' के नाम से फेमस प्रियंका इन दिनों विदेश में अपने फैशनसेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। वो एक से बढ़ कर एक सेक्सी ड्रेसेज को बहुत बेहतरीन तरीके से कैरी करती हैं , जिसमें वह स्टाइलिश दिखती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका और जोनस ब्रदर्स के गाने Sucker ने काफी सुर्खियां बटोरी। गाने में प्रियंका के लुक को काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं।

वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी। फिल्म की शूटिंग बहुत पहले शुरू हो चुकी है। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

प्रियंका ही नहीं बल्कि फिल्म की पूरी टीम अक्सर फैंस के साथ इस फिल्म के जुड़ी जानकारी और तस्वीरें वीडियो शेयर करती रहती है।

 

 

 

Neha