डेटिंग एप लॉन्च में छाईं प्रियंका चोपड़ा, ऑरेंज ड्रेस में दिखा स्टाइलिश अंदाज

6/14/2019 8:56:12 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल सेंस के लिए जानी जाती हैं। वेस्टर्न हो या इंडियन वह हर आउटफिट को बखूबी से कैरी करती हैं। वह भारत ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर टॉप की फैशन आइकन हैं। वह अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

वीरवार रात एक बार फिर प्रियंका का स्टाइलिश अंदाज देखा गया। प्रियंका को को जुहू के एस्टेला में ऑरेंज ड्रेस में स्पॉट किया गया। दरअसल, प्रियंका यहां #फाइंड द मोन बंबल कैंपेन की लॉन्चिंग के लिए पहुंची थीं।

इस मौके पर प्रियंका ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी थी उनके इस लुक को देखकर हर कोई उन्हें ही देखता रह गया। प्रियंका का यह लुक फ्रेश वाइब्स दे रहा था। प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने ALEX PERRY ब्रांड की Bodycon ड्रेस पहनी थी।

मिनिमल मेकअप, खुले बाल उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था। इस लुक के साथ उन्होंने मैचिंग सैंडल के साथ-साथ लिपस्टिक लगाई हुई थी।

इस इवेंट के दौरान प्रियंका ने देख की कुछ चुनिंदा प्रभावशाली महिला शख्सियतों के साथ डिनर किया। बताया गया कि इस डिनर डेट पर प्रियंका के साथ नम्रता पुरोहित, पूजा ढींगरा, अनुषा दांडेकर जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल साइठ पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि 'बंबल' एक सोशल और डेटिंग ऐप है जिसका लक्ष्य सोशल चेंज और महिला सशक्ति‍करण है। एक निवेशक के तौर पर प्रियंका का यह पहला बिजनेस है, जो कि भारत में लॉन्च किया गया है। 

काम की बात करें तो प्रिंका जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक असली कहानी पर आधारित है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग मार्च में खत्म की जा चुकी है। वहीं गानों की शूटिंग अभी की जा रही है।


 

Smita Sharma