भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर दिखा फैशन का जलवा

12/16/2017 4:15:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार बन गई है। हाल ही में वह  न्यूयॉर्क से वापस भारत आ गईं हैं। यहां आते ही वो कुछ अवार्ड शो में एक परफॉर्मेंस का रिहर्सल करेंगी।


इस दौरान प्रियंका नीले रंग की जींस, ग्रे रंग के बूट्स, गुलाबी टॉप पहनी थी जिसमें वहबेहद प्यारी लग रही थी। साथ ही गोगल्स और खुले बालों में जैसे प्रियंका से नजरें हटाना मुश्किल सा हो रहा था। 

बताया जा रहा है कि प्रियंका ने अपनी फीस में कई गुना का इजाफा कर लिया है।प्रियंका जिस अवार्ड शो में परफॉर्म करती नजर आने वाली है उनके लिए लिए उन्होंने एक मिनट के लिए एक करोड़ रुपए फीस की मांग की है।

बताया जा रहा है कि ये परफॉर्मेंस करीब 5 मिनट का है जिसके लिए उन्होंने 4-5 करोड़ की मोटी फीस वसूली है।