भाई की शादी के लिए मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, वैस्टर्न लुक के साथ फ्लॉन्ट किया मंगलसूत्र

4/24/2019 5:30:01 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने गजब के फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

 

 

इस दौरान पीसी लेमन यैलो कलर के आउटफिट्स में नजर आईं। इस लुक के साथ प्रियंका ने लाइट मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक और कानों में हुक ईयररिंग्स पहनी हुई थी।

 

 

साथ में वह मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखीं। इस लुक में प्रियंका काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी।

 

 

जानकारी के लिए बता दें कि पीसी मुंबई अपने भाई सिद्धार्थ की शादी अंटेड करने के लिए पहुंची है।

 


बता दें कि प्रियंका ने पिछले साल अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी।

 

 

प्रियंका-निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन से शादी कीष जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। शादी के बाद ये क्यूट कपल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है।

 

Konika