Aamchi Mumbai:  3 साल बाद मायके पहुंची प्रियंका के चेहरे पर दिखीं खुशी, बालकनी में ''देसी गर्ल'' ने उठाया ड्रिंक का लुत्फ

11/2/2022 10:43:45 AM

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा तीन साल के लंबे समय के बाद अपने देश वापस लौटी हैं। घर पहुंचते ही प्रियंका ने अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें मायके पहुंची 'देसी गर्ल' के चेहरे पर अलग सी खुशी देखने को मिल रही है। शेयर की तस्वीरों में प्रियंका  अपने घर की बालकनी खड़ी नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

वह मुंबई के सुहाने मौसम का मजा ले रही हैं। लुक की बात करें तो पीसी ब्लैक जंप सूट में स्टाइलिश दिखीं। बालकनी में खड़े होकर प्रियंका ड्रिंक के साथ सुहानी शाम का मजा ले रही हैं। एक्ट्रेस की हंसी में घर आने की खुशी साफ झलक रही है।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा तीन साल बाद इंडिया आईं हैं। कोरोना महामारी की वजह से वह भारत नहीं आ पा रही थीं। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी इंडिया नहीं पहुंचीं जिनका फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा इंडिया काम की वजह से आई है, इसी वजह से वो अपनी बेटी को लेकर नहीं आई हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News