होमटाउन पहुंची प्रियंका चोपड़ा: आंगनबाड़ी केंद्र में देसी गर्ल ने बच्चों से की बात, बोलीं- ''मैंने बचपन के कुछ साल लखनऊ के स्कूल में बिताए''

11/7/2022 3:39:50 PM

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। मुंबई-दिल्ली के बाद प्रियंका हाल ही में अपने होमटाउन पहुंची। यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबैसडर के तौर पर पीसी लखनऊ पहुंची।  

वहां पहुंचते ही उन्होंने यूनीसेफ से मिली जिम्मेदारियां निभाने निकल गईं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूली बच्चों के बीच काफी सारा वक्त बिताया। प्रियंका स्कूल कैंपस में बच्चों के साथ बैठकर तसल्ली से बातें करती दिख रही हैं। वहां मौजूद बच्चे भी प्रियंका की बातें काफी ध्यान से सुन रहे हैं।

इस मौके पर उन्होंने हिंसा को खत्म करने और यूपी में लड़कियों के साथ भेदभाव को खत्म करने पर कुछ बातें कहीं। उन्होंने कहा- 'हम कई सारे यूनीसेफ पार्टनर्स से मिल रहे हैं।

इसका मकसद ये देखना है कि लड़कियों के साथ भेदभाव और हिंसा को खत्म करने के मकसद से कितना काम किया गया है। मैं उनके चैलेंजेज के बारे में उनसे सुनूंगी जो उन्हें रोज झेलना पड़ता है और उसके सॉल्यूशन के देखना चाहूंगी। जैसा कि मैंने पहले भी कई बार कहा है कि महिलाएं और लड़कियां केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि उनकी कम्यूनिटी के बेहतर फ्यूचर के लिए भी सबसे अहम हैं।'

प्रियंका को 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया। वह बच्चों के अधिकारों तथा लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीडिया पैनल चर्चाओं में भी भाग लेती रहती हैं। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma