पति निक संग विंबलडन मैच देखने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, एक साथ निकयांका में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

7/16/2023 5:48:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं, जो एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग बनाते हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जाता है। अब हाल ही में निकयांका को विंबलडन मैच एंजॉय करते देखा गया। कपल की इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा पति निक संग इंग्लैंड लॉन टेनिस और क्रिकेट क्लब में नजर आईं। यहां Wimbledon का वुमन फिनाले मैच चल रहा था। इस दौरान कपल एक साथ खूब एंजॉय करते दिखे।


लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ग्रीन और ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी स्टाइलिश दिखीं।

 

वहीं निक जोनस चैकर्ड कोट पैंट में काफी डैशिंग लगे। एक साथ दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।


काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा गया। वहीं अब वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इसमें वह एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगी।

Content Writer

suman prajapati