''द स्काई इज पिंक''का प्रमोशन खत्म कर ससुराल रवाना हुईं प्रियंका, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश लुक

10/7/2019 11:57:02 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह बीते दिनों ही भारत आई थीं। वहीं अब फिल्म को प्रमोट करने के बाद प्रियंका अपने ससुराल अमेरिका लौट गई है। बीती रात ही उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान पीसी ग्रे टर्टलनेक टाॅप के साथ ग्रे गिंगम प्रिंट ब्लेज़र और पैंट में स्टाइलिश दिखीं।

'बाजीराव मस्तानी' एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक, शेड्स और स्टाइलिश हेयरस्टाइल से अपने लुक को पूरा किया था। इस दौरान उन्होंने पीज शूज पेयर किए थे।

पीसी का बाॅसी लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर प्रियंका ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि पीसी आए दिन अपने फैशन सेंस से फैंस को काफी इंप्रेस करती हैं। 

फिल्म की बात करें तो इसमें प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम, फरहान अख्तर, रोहित शरफ भी लीड रोल में नजर आएंगे।फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में बिजी है। यह गुरूग्राम की लड़की आयशा चौधरी की सच्ची कहानी है। 'द स्काई इज़ पिंक' का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म 11 अक्टबूर को रिलीज होगी। 

Smita Sharma