अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर असम टूरिज्म का एड शूट करने इंडिया पहुंची प्रियंका चोपड़ा

4/29/2018 2:28:42 PM

मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर असम पहुँची।

 

हाल ही में उनकी एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान प्रियंका ऑरेंज कलर की हाइ-लो शर्ट और डेनिम पहने हुए बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं।

 

 

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से निकलकर प्रियंका सीधा एक कल्चरल फेस्टिवल में पहुँची जहां उन्होंने असम के पारंपरिक नृत्य ‘बिहू’ पर परफॉर्म भी किया। इस दौरान प्रियंका अपने फैंस को अॉटोग्राफ देती हुई भी नजर आईं। 

 

 

बता दें कि प्रियंका असम टूरिज्म की काफी लम्बे समय से असम टूरिज्म की ब्रांड एम्बैसडर हैं। वह इसी साल फरवरी में असम टूरिज्म के कैलैंडर में नज़र भी आई थीं।

 

यहां एक की वो एक एड फिल्म #AwesomeAssam कैंपेन की शूटिंग में भी हिस्सा लेंगी।

 

 

उनकी फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो वह इन दिनों अपने टीवी शो क्वांटिको सीजन -3 के प्रमोशन में बिजी हैं।

 

 

इसके बाद वह सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएँगी। ‘भारत’ में सलमान  के अपोजिट प्रियंका के होने की खबर के बाद फैंस का एक्ससाइटमेंट लेवल कम होने का नाम ही नहीं ले रहा।

 

 

17 अप्रैल की सुबह प्रियंका की टीम ने इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है कि ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल निभाएंगी। 

 

 

Punjab Kesari