आर्थिक तंगी से जूझ रही रानी और रेणु के लिए पिघला दिल प्रियंका चोपड़ा का दिल, फैंस से की मदद करने की

3/12/2021 5:30:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद भारत से दूर विदेश में बस गई हों, लेकिन उनका दिल हमेशा अपने देश के लिए ही धड़कता है। पॉपुलर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह अपनी अच्छाई के लिए भी जानी जाती हैं। अब हाल ही में उनका दिल श‍िक्षा से वंचित दो बहनों के लिए पिघला है, जिसके लिए उन्होंने लोगों से इनकी मदद के लिए आगे आने की अपील की है।


दरअसल, रानी और रेणु नाम की दोनों बच्चियों ने ऑस्‍कर नॉमिनेशन पाने वाली फिल्‍म 'बिट्टू' में बिट्टू और चांद नामक दो बहनों का किरदार निभाया है। जिनकी प्रतिभा की चमक तो काफी तेज है, लेकिन आर्थिक हालत ठीक नहीं है। दोनों बहनें शिक्षा से वंचित हैं। इनकी हालत पर अब प्रियंका चोपड़ा को भी दया आ गई है। उन्होंने नेक पहल करते हुए लोगों से अपील की है कि वह इन दोनों की मदद के लिए आगे आएं।


प्रियंका कहती हैं कि जब उन्‍होंने ये शॉर्ट फिल्‍म देखी, तभी तय कर लिया कि इन बच्‍च‍ियों के लिए कुछ न कुछ जरूर करेंगी।


बता दें करिश्‍मा दुबे की शॉर्ट फिल्‍म 'बिट्टू' में रानी और रेणु नाम की दो बहनें नजर आई हैं। दोनों की उम्र आठ साल और 10 साल है। 'बिट्टू' फिल्‍म में रानी और रेणु की आर्थ‍िक तंगी और इस कारण पढ़ने-लिखने की अधूरी इच्छा को दिखाया गया है। प्रियंका ने वीडियो मेसेज के जरिए लोगों से अपील की है कि वो इस फिल्‍म को देखें और साथ ही इऩ बच्‍च‍ियों की शिक्षा के लिए सहयोग करें।

Content Writer

suman prajapati