हाथरस में हुए गैंगरेप पर प्रियंका चोपड़ा का फूटा गुस्सा, कहा-और कितनी निर्भया? और कितने साल?

10/1/2020 1:01:55 PM

मुंबई. हाथरस गैंगरेप मामला इन दिनों काफी गर्माया हुआ है। हर कोई इसकी निंदा कर रहा है। बॉलीवुड स्टार्स ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और लड़कों के माता-पिता से सवाल पूछा है।

PunjabKesari
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लंबा-चौड़ा लेटर लिखा है-जिसमें प्रियंका ने इस गैंगरेप की निंदा करते हुए पूछा ऐसी घटना बार बार क्यों हो रही है। हमेशा महिलाएं और युवतियां ही क्यों रेप का शिकार होती हैं। ये नफरत क्यों हैं? क्या माता-पिता अपने लड़कों को ऐसे बढ़ा रहें हैं? क्या कानून को चीख सुनाई नहीं देती? और कितनी निर्भया? और कितने साल?

PunjabKesari
 बता दें इससे पहले अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, जावेद अख्तर, रितेश देशमुख जैसे स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया और न्याय की मांग की है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News