confirmed: 10 साल बाद सलमान के साथ फिल्म 'भारत' में एंट्री कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

4/17/2018 11:59:25 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सलमान खान के साथ लंबे समय बाद स्क्रीन पर दिखाई देंगी। इस बात की अब पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि प्रियंका जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी।

हाल ही में फिल्म मेकर्स ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि इस फिल्म में सलमान के अॉपोजिट प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार निभाएंगी।

बता दें कि इसके बारे में ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट किया है। ये साफ हो गया है कि इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में वापसी करने वाली है। ये फिल्म साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म के डायरेक्टर हैं अली अब्बास जफर जो पहले सलमान खान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ को निर्देशित कर चुके हैं जबकि फिल्म को प्रोड्यूस किया है अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने।

प्रियंका इससे पहले भी सलमान खान के साथ 3 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ये फिल्में थी ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’। अब सलमान खान के साथ प्रियंका लंबे समय बाद स्क्रीन पर दिखाई देंगी।

Punjab Kesari