'बाजीराव मस्तानी' के बाद इस फिल्म में इश्क लड़ाएंगे रणवीर-प्रियंका !

10/31/2019 10:26:42 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड में कई अपकमिंग फिल्मों की घोषणा हो चुकी है। हाल ही में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'बैजू बावरा' की घोषणा की है। जिसमें अहम किरदार के रूप में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह एक साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय लीला के डायरेक्शन वाली यह फिल्म 2021 को रिलीज होगी। फिल्म की कास्ट को लेकर अभी तक कोई घोषणा नही हुई है, लेकिन खबरों की मानें तो रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा फिल्म के पक्के किरदार माने जा रहे है।

अगर रणवीर सिंह को इसके लिए पक्का माना जा रहा है, तो एक्टर संजय लीला की फिल्म में तीसरी बार नजर आएंगे। वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रणवीर संग चौथी बार एक-साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

इसके पहले भंसाली की फिल्मों में रणवीर के किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर ने 'बैजू बावरा' के लिए रणवीर सिंह से बात कर ली है। इसके अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्म में रणवीर संग रोमांस करती हुई अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म एक कलाकार के बदले की कहानी के ऊपर आधारित है।

Smita Sharma