रिलीज हुआ प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म ''द व्हाइट टाइगर'' का ट्रेलर, आदर्श गौरव ने विलेन बनकर दिखाया दम

12/22/2020 2:32:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और इसे प्रियंका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस इस ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 


कैसा है ट्रेलर
'द व्हाइट टाइगर’  के इस ट्रेलर में भारत के लोगों के संघर्ष को दिखाया गया है।  ट्रेलर में देखा जा सकता है कि बलराम (आदर्श गौरव) जो कि एक हलवाई है, जो राजकुमार राव को देखते ही उन्हें अपना मास्टर मान लेता है और राजकुमार- प्रियंका के घर ड्राइवर की नौकरी करता है। लेकिन ये परिवार उसके साथ बुरा परिवार बलराम के साथ बुरा व्यव्हार करता है और आखिर में उन्हें एक झूठे केस में फंसा देता है। लेकिन बलराम भी उनके खिलाफ कुछ और ही प्लान कर रहा होता है और यही हादसा बलराम की ज़िंदगी बदलकर रख देता है। जो उसे आखिर में विलेन बना देता है। 


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

  
राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा जोड़ी दमदार है और फैंस को भी खूब पसंद आ रही है। वहीं विलेन के रूप में आदर्श का किरदार भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। 
बात करें फिल्म की तो प्रियंका और राजकुमार स्टारर 'द व्हाइट टाइगर' फिल्म द न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर बुक द व्हाइट टाइगर पर आधारित है। जिसे रामिन बहरानी डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस ट्रेलर को एक्ट्रेस के अलावा नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया गया है।

 


 

suman prajapati