हिंदू और क्रिश्च‍ियन रीति रिवाज में होगी प्रियंका-निक की शादी, तैयारियां हुईं शुरु

11/3/2018 4:53:41 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अब प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका की शादी को लेकर एक खबर सामने आई है।

खबरों की मानें तो प्रियंका और निक एक नहीं, बल्क‍ि दो बार शादी करेंगे। एक बार शादी हिंदू और दूसरी बार क्रिश्च‍ियन रीति रिवाज से होगी। दोनों एक-दूसरे की धार्मिक आस्था का सम्मान करना चाहते हैं।

जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर से प्रियंका का शादी समारोह शुरू होगा। ये राजस्थान के जोधपुर में उमैद भवन में होगी हालांकि अभी प्रियंका या निक की ओर से इसकी पुष्ट‍ि नहीं हुई है।

बीते दिन ही प्रियंका ने न्यूयॉर्क में ब्राइडल शॉवर की सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस सेरेमनी में प्रियंका के बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए। इस पार्टी में प्रियंका सफेद रंग के ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Neha