स्टाइलिश अंदाज में न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर एक-साथ दिखे प्रियंका और निक, देखें तस्वीरें

6/9/2018 11:23:36 AM

मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुुर्खियां बटौर रही हैं।

हाल ही में एक बार फिर से प्रियंका निक के साथ जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। 

इस दौरान प्रिंयका पिंक आउटफिट के साथ व्हाइट जैकेट पहने हुए बेहज स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

वहीं निक ब्लू डेनिम पैंट शर्ट के साथ कैप पहने हुए बेहद कूल दिख रहे हैं।

एयरपोर्ट पर दोनों एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते हुए नजर आए।

अब इन दोनों के रिश्तों के पीछे की सच्चाई क्या है ये तो कह पाना मुश्किल है, लेकिन जिस तरह से ये दोनों इन दिनों एक दूसरे के साथ समय बिताते दिख रहे हैं।

उससे इतना तो साफ है कि दोनों के बीच कुछ तो है। निक प्रियंका से उम्र में करीब 10 साल छोटे हैं।

प्रियंका जल्द ही 36 साल की होने वाली हैं, वहीं निक सिंतबर में अपना 26वां जन्मदिन मनाएंगे।

फिलहाल प्रियंका अमेरिकी शो ‘क्वांटिको 3’ में बिज़ी हैं।


भारत से बॉलीवुड में कमबैक


प्रियंका बॉलीवुड में फिल्म "दिल धड़कने दो" में दिखाई दी थीं जो फ्लॉप हो गई थी।

प्रियंका इसके बाद अब सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' से फिर कमबैक कर रही हैं।

इसके अलावा ऋतिक रोशन के साथ 'कृष 4' में भी उनकी जगह पक्की हो गई है।

वह जल्द ही फिल्म "भारत" की शूटिंग पूरी करेंगी। 

 

Punjab Kesari