शादी के लिए जोधपुर रवाना हुए प्रियंका-निक, एयरपोर्ट पर कपल का दिखा CUTE अंदाज

11/29/2018 11:23:37 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के लिए जोधपुर रवाना हो गए हैं। हाल ही में दोनों की मुंबई एयरपोर्ट के बाहर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। मीडिया कैमरा को देख प्रियंका और निक ने मीडिया कैमरा को पोज दिए। 

इस दौरान प्रियंका क्रीम कलर के कुर्ते के साथ प्लाजो पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। सूट के साथ उन्होंने कलरफुल दुपट्टा लिया हुआ था, जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।

वहीं निक व्हाइट टी-शर्ट के साथ ट्राउजर पहने कूल अंदाज में नजर आए। इस क्यूट कपल ने मीडिया कैमरा को मुस्कुराते हुए पोज दिए।

तस्वीरों में निक प्रियंका का हाथ थामें हुए काफी क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस कपल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है। 

खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक 2 और 3 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। दोनों हिंदू और क्रिश्चियन दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। दोनों के शादी के सारे फंक्शन उमेद पैलेस में होंगे। 

Neha