मंगेतर निक के साथ मुंबई पहुंची प्रियंका, एयरपोर्ट पर दिखा CUTE अंदाज

11/25/2018 11:20:41 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बहुत जल्द शादी की रस्में भी शुरू होने वाली हैं। वहीं शादी की तैयारियों के बीच निक भारत पहुंचे हैं।

हाल ही में प्रियंका और निक मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दरअसल, दोनों  दिल्ली से मुंबई पहुंच चुके है।

इस दौरान दोनों ने मीडिया कैमरा को देख पोज दिए। वहीं निक ने मीडिया के कैमरों को देखने के बाद हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कियाl

कार में बैठे हुए इस क्यूट कपल ने मुस्कुराते हुए तस्वीरें क्लिक करवाई। दोनों इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए। 

बता दें कि प्रियंका और निक दीपवीर की तरह दो-दो तरीके से शादी करेंगे। पहले दोनों हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करेंगे और फिर उसके बाद ये ईसाई धर्म से एक-दूसरे को पति-पत्नी स्वीकार करेंगे।

30 नवंबर से दोनों की शादी समारोह शुरू होगा। फ़िलहाल दोनों के घरवाले शादी की तैयारियां जोरों शोरो से कर रहे हैं।

Neha