ससुराल वालों संग प्रियंका का म्यूजिक वीडियो, देसी गर्ल का दिखा अतरंगी अंदाज

3/1/2019 5:36:14 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल स्टार बनने का सफर फिल्म 'क्वांटिको' से शुरू किया था। हाल ही में उनकी दूसरी हॉलीवुड मूवी 'इजन्ट इट रोमांटिक' रिलीज हुई है। इस फिल्म के बाद अब प्रियंका ने ससुराल वालों के साथ एक वीडियो सॉन्ग रिलीज किया है। इसमें तीनों जोनस ब्रदर्स नजर आ रहे हैं। सॉन्ग का नाम "सकर" है।

 

 

इसमें निक के साथ जहां एक तरफ प्रियंका की जोड़ी है, वहीं दूसरी तरफ उनके तीनों भाई जोए जोनस, केविन जोनस और फ्रेंकी जोनस भी नजर आ रहे हैं। केविन और जोए अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे है। इस वीडियो की जानकारी पीसी ने अपने इंस्टा पर एक क्लिप शेयर कर दी है। प्रियंका ने लिखा-'ये पहली बार था जब हम दोनों ने साथ काम किया।

 

 

पर ऐसा कभी भी नहीं लगा कि ये एक काम की तरह था। परिवार वालों के साथ ये एक फन अफेयर है।' वीडियो में तीनों कपल की केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। वहीं प्रियंका फैशनेबल कॉस्ट्यूम में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। वीडियो में जोनस परिवार की शानदार बॉन्डिंग भी नजर आ रही है।  

 


बता दें कि प्रियंका जल्द ही फिल्म 'स्काई इस पिंक' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। इसका स्क्रीनप्ले जूही चतुर्वेदी ने लिखा है। फिल्म 11 अक्टूबर, 2019 में रिलीज की जाएगी।
 

Konika