बेड पर सुकून से सोती नजर आई प्रियंका और निक की लाडली, पापा-बेटी के मैचिंग स्नीकर्स ने भी खींचा फैंस का ध्यान

3/27/2023 5:26:29 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 15 जनवरी 2022 को अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। दोनों अक्सर बेटी से जुड़े खास पलों की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका और निक ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बेटी के कुछ खास पलों की तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का दिल जीत रही हैं।

PunjabKesari
प्रियंका ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें मालती अपने बिस्तर पर सो रही हैं। हालांकि मालती का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। मालती ब्लू और सफेद प्रिंटेड पोशाक में दिखाई दे रही है और उसके ऊपर एक कंबल लिपटा हुआ है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- बेडटाइम स्टोरीज। दूसरी तस्वीर में मालती और निक के मैचिंग स्नीकर्स नजर आ रहे हैं। छोटा वाला बहुत प्यारा है। निक ने लिखा- डैडी-डॉटर। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रिचर्ड मैडेन के साथ रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी। उनके पास सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ 'लव अगेन' भी है। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'जी ले जरा' भी है, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Related News